HNN / शिमला
खेलो इंडिया जूनियर महिला वालीबॉल लीग प्रतियोगिता दो से छह नवंबर तक इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में होगी। स्पोर्ट्स एसोसिएशन रोहड़ू यह प्रतियोगिता करवाएगी। प्रदेश की अंडर-19 महिलाओं की टीम का चयन 22 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में होगा।
रोहड़ू स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश चौहान ने बताया कि खेलो इंडिया महिला वालीबॉल स्पर्धा के आयोजन की तैयारियां कर ली गई हैं। प्रदेश टीम के चयन के लिए ट्रायल 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे हमीरपुर में होंगे। जिनका जन्म एक जनवरी 2004 के बाद हुआ है, वे ट्रायल में भाग ले सकते हैं। छात्राएं अपने साथ आयु प्रमाण पत्र व खेलों से संबंधित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्र भी साथ लाएं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





