लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस


आयुष्मान भारत योजना के तहत कांगड़ा में 2.98 लाख और चंबा में 93 हजार लोगों को कार्ड जारी

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने लोकसभा में जानकारी दी कि कांगड़ा और चंबा जिलों में लाखों पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड मिल चुके हैं। योजना के विस्तार से देशभर में करोड़ों लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल रहा है।

कांगड़ा

कांगड़ा और चंबा में बड़े पैमाने पर कार्ड वितरण
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कांगड़ा में 2,98,396 और चंबा में 93,862 पात्र लोगों को आयुष्मान कार्ड जारी किए गए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

योजना के विस्तार से करोड़ों को लाभ
उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2024 में योजना का दायरा बढ़ाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के 4.5 करोड़ परिवारों को ‘वंदना कार्ड’ के माध्यम से सालाना 5 लाख रुपये की मुफ्त चिकित्सा सहायता दी गई। मार्च 2024 में 37 लाख आशा वर्कर्स, आंगनवाड़ी वर्कर्स, हेल्पर्स और उनके परिवारों को भी योजना में शामिल किया गया। जनवरी 2022 में 12 करोड़ परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा के लिए कवर किया गया था। कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने भी अपने स्तर पर नए लाभार्थियों को योजना में जोड़ा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]