लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आज से गणेशोत्सव शुरू, गजानन को चढ़ाएं राशिनुसार चीजें, पूरी होगी हर मनोकामना

SAPNA THAKUR | 31 अगस्त 2022 at 10:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

गणेश चतुर्थी यानि गौरी पुत्र गजानन का जन्मोत्सव आज मनाया जा रहा है। जिला मुख्यालय नाहन में बीते रोज यानी कि मंगलवार को ही गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई थी। इसके साथ ही आज भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना का पूजन किया जाएगा जबकि कल भजन-कीर्तन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। बता दें कि गणपति बप्पा की पूजा से बुद्धि, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

मान्यता है, जो गणेश उत्सव में बप्पा की सच्चे मन से आराधना करता है उसका बेड़ा पार हो जाता है। गणपति की उपासना से सारे सकंट खत्म हो जाते हैं। इस बार गणेश चतुर्थी की शुरूआत आज यानी बुधवार को हो गई है और शुक्रवार, 9 सिंतबर को गणेश विसर्जन होगा। बता दें कि गणपति बप्पा को राशि अनुसार भोग लगाना चाहिए, जिससे उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राशि के अनुसार गणेश जी को भोग चढ़ाकर किस तरह कर सकते हैं प्रसन्न
मेष-
मेष राशि वालों को गणेश जी को बूंदी के लड्डू चढ़ाने चाहिए।
वृषभ- वृषभ राशि वालों को गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए।
मिथुन- मिथुन राशि वालों को गणेश जी को 11 से 21 दूर्वा अर्पित करने चाहिए।
कर्क- कर्क राशि वालों को गणेश जी को बर्फी का भोग लगाना चाहिए।
सिंह- सिंह राशि के जातकों को भगवान गणेश को गुड़ का भोग लगाना चाहिए।
कन्या- कन्या राशि वालों को गणेश जी को मूंग की दाल के हल्वे का भोग लगाना चाहिए।
तुला- तुला राशि के जातकों को भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले लोगों को गणेश जी को बूंदी और बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
धनु- धनु राशि वालों को गणेश जी को 10 दिन तक केले का भोग लगाना चाहिए।
मकर- मकर राशि वाले लोगों को गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
कुंभ- कुंभ राशि वालों को गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
मीन- मीन राशि वाले गणेश जी को बेसन के लड्डू, बूंदी के लड्डू या किसी भी प्रकार के लड्डू का भोग लगा सकते हैं या मोदक का भी भोग लगा सकते हैं।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]