लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 पर मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को उनके घर पेडर रोड स्थित घर प्रभुकुंज लेकर आया गया है। यहां उनके पार्थिव शरीर को 3 बजे तक रखा जाएगा।
फिर 4 बजे से 6 बजे तक शिवाजी पार्क में लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को रखा जाएगा। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लता मंगेशकर के राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार का आदेश दिया है। यह अंतिम संस्कार आज शाम 6.30 पर किया जाएगा।
उधर, पीएम नरेंद्र मोदी श्रद्धांजलि देने मुंबई जाएंगे। पीएम मोदी ने लता को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि लता दीदी स्वर्गलोक की यात्रा पर चली गई हैं। मेरे जैसे बहुत से लोग गर्व से कहेंगे कि उनका उनके साथ घनिष्ठ संबंध था। आप जहां भी जाते हैं, आप हमेशा उसके प्रियजनों को ढूंढ सकते हैं। उनकी सुरीली आवाज हमेशा हमारे साथ रहेगी, मैं उन्हें भारी मन से श्रद्धांजलि देता हूं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





