लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

आज यूक्रेन से इतने हजार भारतीयों की होगी वतन वापसी- ज्योतिरादित्य सिंधिया

PRIYANKA THAKUR | 3 मार्च 2022 at 12:41 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

रूस और यूक्रेन के बीच आज युद्ध का आठवां दिन है। रूस की ओर से अभी भी ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन में हवाई हमले का अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि भारत सरकार द्वारा वहां फंसे बच्चों को निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।

लेकिन अभी भी वहां हजारों की संख्या में बच्चे फंसे हुए हैं, जो केंद्रीय सरकार से वहां से जल्द से जल्द निकलने की गुहार लगा रहे हैं। जानकारी के अनुसार ऑपरेशन गंगा के तहत आज 3726 भारतीयों को देश वापस लाया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने दी।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत 3726 भारतीयों को आज रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से भारत वापस लाया जाएगा। इन सभी को लाने में बुखारेस्ट से 8 उड़ानें, सुसेवा से 2, कोसिसे से 1 फ्लाइट, बुडापेस्ट से 5 और रेजजो से 3 उड़ानें संचालित की जाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]