लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर को अभद्र टिप्पणियों के लिए मांगनी होगी माफी: प्रतिभा सिंह

Shailesh Saini | 4 अप्रैल 2025 at 8:38 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुकेश अग्निहोत्री बोले अपने आकाओं को खुश करने के लिए अनुराग ठाकुर करते हैं अनाप-शनाप बयान बाजी

हिमाचल नाऊ न्यूज़ शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब दे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रतिभा सिंह ने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर ने संसद में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे व अन्य राष्ट्रीय नेताओं पर जो अभद्र टिप्पणियां और झूठे आरोप लगाए है उसके लिये उन्हें माफी मांगनी होगी।

उन्होंने कहा कि जबतक अनुराग ठाकुर माफी नही मांगते तबतक उनके खिलाफ पूरे प्रदेश में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।आज यहां जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर सांसद अनुराग ठाकुर के खिलाफ एक रोष प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए प्रतिभा सिंह ने भाजपा सांसदों पर निशान साधते हुए कहा कि वह देश के ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान बांट कर लोगों को गुमराह करने का प्रयास कर रहें है।

उन्होंने कहा कि इसमें प्रदेश के सभी भाजपा सांसद भी अहम भूमिका निभा रहे है और इसमें अनुराग ठाकुर सबसे आगे दिखते है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के भाजपा सांसदों को प्रदेश की कोई चिंता नही है।

वह कभी भी प्रदेश हित की कोई बात केंद्र सरकार से नही करते।उन्होंने कहा कि प्रदेश मामलों की प्रभारी सांसद रजनी पाटिल ने प्रदेश के मुद्दों,प्राकृतिक आपदा व बागवानी से जुड़े मुद्दों को संसद में उठा कर प्रदेश की आवाज को मजबूत किया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र प्रदेश के हितों की पूरी तरह अनदेखी कर रहा है और प्रदेश के सभी भाजपा सांसद खामोश बैठे है।प्रतिभा सिंह कहा कि पूर्व यूपीए सरकार के समय प्रदेश के विकास को जो गति मिली थी,उस पर आज पूर्ण विराम लग चुका है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ लड़ेगी। उन्होंने इसके लिए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया।इससे पूर्व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि मलिकार्जुन खरगे देश के वरिष्ठतम नेता है।

उनका किसी भी स्तर पर अपमान सहन नही किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की उनके नेताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणियां दुर्भाग्यपूर्ण है। उनकी टिप्पणियों से प्रदेश का नाम भी शर्मसार हुआ है क्योंकि देवभूमि हिमाचल अपनी सभ्यता और संस्कारों के लिये विशेष तौर पर जाना जाता है और उन्होंने इस सभ्यता का अपमान किया है।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अनुराग ठाकुर अपने आकाओं को खुश करने के लिये कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं राहुल गांधी , प्रियंका गांधी सहित अन्य प्रमुख नेताओं पर अनाप शनाप बयानबाजी करते रहें है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसे कभी बर्दाश्त नही करेंगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा आज इतिहास को बदलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा संसद के अंदर देश के ज्वलंत मुद्दों पर कोई चर्चा नही करती। देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो रही है,बैरोजगारी सारे रिकॉर्ड तोड़ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमरीका के राष्ट्रपति का गुणगान करते है। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी देश ने भारतीय अप्रवासी नागरिकों को हथकड़ी लगा कर स्वदेश भेजा। उन्होंने कहा कि यह उनका नही पूरे देश भारत का अपमान हुआ है जो सहन नही किया जा सकता।

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि अमरीका की नई पाबन्दियों से प्रदेश की बागवानी पर बहुत बड़ा विपरीत प्रभाव पड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि मोदी जो कभी प्रदेश को अपना दूसरा घर बताते थे आज उसी के साथ अन्याय कर रहें है। प्रदेश की घोर उपेक्षा हो रही है।

प्रदेश को आर्थिक तौर पर कमजोर करने की कोशिश केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है। प्रदेश को उसके हक्क नही दिए जा रहें। प्रदेश के कर्मचारियों का 10 हजार करोड़ केंद्र सरकार नही दे रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र सरकार की तानाशाही को अब बर्दाश्त नही करेगी और इसके खिलाफ हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी।लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाया कि उन्होंने संसदीय प्रणाली को तार तार कर उनके शीर्ष नेताओं का जिस प्रकार अपमान किया है उसे सहन नही किया जा सकता।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने उन्हें प्रदेश के मुद्दों व समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने को चुना है पर यह बहुत ही दुखदाई है कि उन्हें प्रदेश हित की कोई चिंता नही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अमरीका के राष्ट्रपति ट्रम्प के ताज़ा निर्णयों से देश की आर्थिकी पर विपरीत असर पड़ने वाला है। केंद्र सरकार को इसकी कोई चिंता नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों का ध्यान भटकाने के लिये कांग्रेस नेताओं पर अनाप शनाप बयानबाजी और झूठे आरोप लगा कर यह देश को गुमराह नही कर सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा के हर दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ठियोग के विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के हितों से कुठाराघात कर रही है।

हिमाचल प्रदेश से चुन कर गए सभी भाजपा सांसद प्रदेश हित की न तो कोई बात करते है और न ही कोई प्रयास। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का सदन के अंदर उनके शीर्ष नेताओं के खिलाफ आरोप बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि अनुराग अपनी मर्यादा लांघ रहें है। सदन के अंदर झूठ बोल कर उन्होंने संसदीय प्रणाली व लोकतंत्र के मंदिर का अपमान किया है जिसे सहन नही किया जा सकता।

शिमला शहर के विधायक हरीश जनारथा, शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान,प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी इस धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए अनुराग ठाकुर की आलोचना की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]