लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की दर्दनाक मौत

SAPNA THAKUR | 17 फ़रवरी 2022 at 10:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

पुलिस थाना फतेहपुर के तहत मोच क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान 52 वर्षीय बनाल निवासी जीत कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर में चिकन शॉप चलाने वाला जीत कुमार बनाल की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह मोच के समीप पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद लहूलुहान अवस्था में उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल राजा का तालाब पहुंचाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यहां जब व्यक्ति की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उसे गंभीर अवस्था में पठानकोट रेफर कर दिया परंतु व्यक्ति की जान न बच सकी। थाना प्रभारी फतेहपुर अभिमन्यु शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]