हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को हिमाचल विधान सभा चुनाव से पहले ही बड़ा झटका लग गया है। जी हाँ, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर आप के हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष और संगठन मंत्री ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। इनमें आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा के नाम शामिल है।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘अरविंद केजरीवाल, पहाड़ और पहाड़ी आपके झांसे में नहीं आएंगे। आम आदमी पार्टी की हिमाचल विरोधी नीतियों के विरुद्ध आप पार्टी के हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महामंत्री सतीश ठाकुर व ऊना के अध्यक्ष इकबाल सिंह ने दुनिया की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बीजेपी में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की गरिमामयी उपस्थिति में सम्मिलित हुए। आप सभी का बीजेपी परिवार में स्वागत है, अभिनंदन है।
बता दें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश के चार-दिवसीय दौरे पर हैं। इस दौरान वो कई संगठनात्मक और सार्वजनिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group