लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोलन में 9 और 11 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, ये क्षेत्र रहें प्रभावित

PARUL | 9 नवंबर 2024 at 11:51 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow/सोलन

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से मिली जानकारी के अनुसार 33/11 के.वी. उप-केन्द्र औच्छघाट के रखरखाव के लिए 9 और 11 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

9 नवंबर को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक नंदल, गवाहली, नगाली, दौलांजी, कालाघाट, टटुल, शूलिनी विश्वविद्यालय, मंझोली एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा दोपहर 02.00 से सांय 05.00 बजे तक नौणी बाजार, शमरोड़, रंगाह, धारों की धार, कोईघाट, बदलेच एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

11 नवंबर को प्रातः 10.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक औच्छघाट, जटोली, कोठों, बावरा, कुन्डला, मंझगांव एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा दोपहर 02.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक दीपक एग्रो, पंडाह, थुरान, जोहड़ी, नौणी विश्वविद्यालय एवं आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें