लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

बेटी बचाओ’ नारा अब ‘बेटियों को भाजपा नेताओं से बचाओ’ बन रहा है: संतोष कपूर

Shailesh Saini | 2 दिसंबर 2025 at 3:39 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

महिला हिंसा पर जनवादी महिला समिति का तीखा हमला; चूराह विधायक हंस राज की सदस्यता रद्द करने की मांग

नाहन

​अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में देश और प्रदेश में लगातार बढ़ रही महिला हिंसा की घटनाओं पर गहरा रोष और चिंता व्यक्त की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

​समिति ने स्पष्ट आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकारें महिला हिंसा को रोकने में पूरी तरह असफल रही हैं। बैठक में कहा गया कि केंद्र की मोदी सरकार और इनके नेता लगातार महिलाओं के साथ हो रही यौन हिंसाओं में शामिल हो रहे हैं, और मोदी सरकार तथा आर.एस.एस. लगातार भाजपा में शामिल आपराधिक छवि के लोगों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं।

​एआईडीडब्ल्यूए ने चुराह के भाजपा विधायक हंस राज पर लगे गंभीर आरोपों और उन्हें दिए जा रहे कथित संरक्षण को सबके सामने जग जाहिर बताया। समिति ने यह भी कहा कि प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल भाजपा, अपराध के खिलाफ न्याय दिलाने के लिए बोलने के बजाय, इन आरोपियों को बचाने में मदद कर रही है।

​समिति ने तीखे शब्दों में कहा कि भाजपा और मोदी सरकार द्वारा दिया गया ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ’ का नारा अब ऐसा लग रहा है कि देश और प्रदेश की बेटियों को ‘भाजपा के नेताओं से बचाओ’ की तरफ बढ़ रहा है। समिति ने चिंता व्यक्त की कि पिछले कई महीनों से प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ हो रही हिंसा में भाजपा नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं। यह स्थिति आर.एस.एस. और भाजपा की असली मानसिकता को दर्शाती है।

​ महिला समिति ने मांग की कि चुराह के विधायक हंस राज की जमानत याचिका तत्काल प्रभाव से रद्द की जाए। समिति ने यह भी कहा कि उन्हें विधानसभा में रहने का कोई हक नहीं है, इसलिए उनकी सदस्यता भी तुरंत रद्द की जानी चाहिए, तथा पीड़िता को न्याय दिलाया जाए।

​बैठक में पूर्व राज्य अध्यक्ष संतोष कपूर के अलावा महिला जनवादी कमेटी की जिला सचिव अमिता चौहान, कोषाध्यक्ष आशा शर्मा, उपाध्यक्ष सेवती कमल और लोकल कमेटी नाहन की सचिव फरजाना आदि मुख्य रूप से शामिल रहीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]