लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा प्रदेश के लोगों को कर रही गुमराह – प्रतिभा सिंह

PRIYANKA THAKUR | 25 अक्तूबर 2021 at 12:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिये लोगों को झूठ बोल कर उन्हें गुमराह किया है।उन्होंने कहा कि आज भी भाजपा प्रदेश में लोगों को गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्म,जाति और क्षेत्रवाद के नाम पर भाजपा इस उप चुनाव में वोट मांग रही है।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी दो ऐसी जटिल समस्याओं ने आज देश प्रदेश को घेर रखा है जिससे लोग बेहद परेशानी में है। उन्होंने कहा कि मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वायदा किया था वह भी पूरी तरह झूठा साबित हुआ है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने जो भी वायदा किया उसे हर हाल में पूरा किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में जो विकास किए उनके काम पर कांग्रेस वोट मांग रही है, जबकि भाजपा विशेष क्षेत्र के नाम पर वोट मांग रहें है। प्रतिभा सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि वह उन्हें वोट देकर सफल बनायें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]