20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया मंदिर, हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
केदारनाथ धाम के प्रमुख रावल भीमाशंकर लिंग ने पूर्ण विधि-विधान से मंदिर के कपाट खोले। सुबह 7.10 बजे भक्तों के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु केदार नगरी में पहुंचे हैं। इस दौरान जय केदार के जयकारों से केदार नगरी गूंज उठी है।
केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो गई है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर चारधाम यात्रा शुरू हुई है। चारधामों में प्रथम यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
शीतकालीन पड़ाव खरसाली से ढोल-दमाऊ की थाप और होम गार्ड के बैंड धुन के साथ सुबह सवा छह बजे मां यमुना की डोली धाम के लिए रवाना हुई। धाम पहुंचते ही मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में 10:29 बजे धाम के कपाट खोले गए। गंगोत्री धाम के कपाट 12.25 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।
वहीं, बद्रीनाथ के कपाट खुलने के लिए श्रद्धालुओं को थोड़ा और इंतजार करना होगा। बद्रीनाथ धाम के कपाट रविवार 12 मई को सुबह 6 बजे खोले जाएंगे। केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। केदारनाथ मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group