लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लोगों को तेंदुए के आतंक से मिली निजात, वन विभाग ने पिंजरे में किया कैद

SAPNA THAKUR | 5 अप्रैल 2022 at 2:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

वन परिक्षेत्र अम्ब के तहत गांव क्लोह में लोग तेंदुए के आतंक से खासे परेशान थे। तेंदुआ कभी पालतू जानवरों का शिकार कर उन्हें मौत के घाट उतार देता था तो कभी तेंदुए की मौजूदगी से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो जाता था। जिसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की गुहार लगाई।

लिहाज़ा वन विभाग ने क्षेत्र में एक पिंजरा स्थापित किया। वन विभाग द्वारा यह पिंजरा तकरीबन एक माह पहले लगाया गया था इसमें यह बीती रात खूंखार तेंदुआ फंस गया। स्थानीय लोगों ने जब तेंदुए को पंजरे में देखा तो इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद टीम मौके पर पहुँची और तेंदुए को गोपालपुर चिड़ियाघर पहुंचाया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालाँकि तेंदुआ घायल है जिसका उपचार करवाया जा रहा है। वन परिक्षेत्र अम्ब के रेंज आफिसर अविनाश कुमार ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]