Loading...

यातायात नियमों की अवहेलना पर पुलिस की सख्ती, काटे चालान

SAPNA THAKUR 29 Oct 2022 Edited 29 Oct 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस की वाहन चालकों पर पैनी नजर है। चाहे वह शराब सहित अन्य नशीली चीजें हो या यातायात नियमों की अवहेलना हो पुलिस ने इन दिनों ऐसे चालकों और तस्करों पर शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों पर नकेल कसनी शुरू कर दी है।

बीते 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर नाके लगाते हुए यातायात नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाने वाले वाहन चालकों के चालान काटे हैं। टीम ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस 11, रैश ड्राइविंग 3, ड्रंक एंड ड्राइव 12, ओवर स्पीड 5, माेबाइल के प्रयोग पर 22, बिना सीट बेल्ट, हेलमेट और इंश्योरेंस न होने पर 34 और अन्य 416 चालान काटे। इस दौरान टीम ने कुल 504 चालान कर 1,53,800 रुपए का जुर्माना वसूल किया।