HNN / पांवटा साहिब
पांवटा साहिब की यमुना नदी में शनिवार को डूबे व्यक्ति का गोताखोरों की मदद से रविवार को शव बरामद कर लिया गया है। रविवार सुबह 10:00 बजे गोताखोरों की मदद से शव को यमुना नदी में तलाशा गया, आखिरकार 5 घंटे बाद यमुना नदी के किनारे से शव बरामद कर लिया गया है। बता दें कि शनिवार को 3:00 बजे के आसपास एक व्यक्ति अचानक यमुना नदी में डूब गया।
जब गुरुद्वारे में काम कर रहे सेवक ने व्यक्ति को पानी में डूबता हुआ देखा तो उसने आसपास के लोगों को तुरंत सूचित किया और पुलिस को भी इस बाबत जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और गोताखोरों को मौके पर बुलाया। हालांकि शनिवार भी गोताखोरों ने सर्च अभियान चलाया लेकिन अंधेरा होने के चलते गोताखोरों को रात सर्च अभियान बंद करना पड़ा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही रविवार सुबह होते ही सर्च अभियान दोबारा चलाया गया और भारी बारिश के चलते गोताखोरों ने आखिरकार 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को यमुना नदी से निकाल लिया गया। वहीं पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव किसका है और व्यक्ति कहां का रहने वाला है पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group