लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश सरकार पर सरकारी नौकरियां बेचने का आरोप, कांग्रेस ने किया धरना प्रदर्शन…

SAPNA THAKUR | 28 सितंबर 2021 at 5:11 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

कांग्रेस ने आज प्रदेशभर में डीसी कार्यलयों के समक्ष सरकारी नौकरियों में बाहरी राज्यों के लोगों की नियुक्तियों व बढ़ती बेरोजगारी के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया। शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहरी के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की। शिमला में कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने अपने सम्बोधन में प्रदेश सरकार पर सरकारी नौकरियां बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के बेरोजगारों के साथ एक बड़ा अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस अन्याय को सहन नही करेगी।

उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश सचिवालय में बाहरी लोगों की नियुक्तियां की और अब राज्य विद्युत परिषद में 13 जूनियर इंजीनियर भर्ती कर दिए है। कांग्रेस इसके खिलाफ एक बड़ा जन आंदोलन शुरू करेगी। राठौर ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि 15 लाख तो रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास गैर पंजीकृत का कोई भी आंकड़ा उपलब्ध नही है कि प्रदेश में बेरोजगारी की वास्तविक स्थिति क्या है। उन्होंने कहा कि कोविड के चलते लाखो युवा बेरोजगार हुए है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राठौर ने प्रदेश में बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी पर सरकार को कोसते हुए कहा कि सरकार ने अपने चार साल के इस शासनकाल में कुछ नही किया। उन्होंने कहा कि लोग भाजपा सरकार की नीतियों से तंग आ चुके है इसलिए लोगों ने अब इसे सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है। कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी जयराम सरकार पर हमला करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के चारो पहिये अलग अलग दिशा की ओर दौड़ रहें है। उन्होंने कहा कि आज इस सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी और आहत है।

किसानों बागवानो के साथ साथ बेरोजगारों के साथ जो अन्याय इस सरकार ने किया है वह सब अब इसे सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेरोजगारों के साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है।उन्होंने कहा कि यह तो संघर्ष की शुरुआत है। इस संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। शिमला जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा और शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने भी इस विरोध प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस बेरोजगारों के साथ खड़ी है और उनके लिये न्याय की लड़ाई लड़ेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें