लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल की बेटी व हिमाचल निर्माता की पुत्रवधू का निधन

PARUL | 12 नवंबर 2024 at 11:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल निर्माता के पुत्र पूर्व विधायक कुश परमार की पत्नी सत्या परमार कई महीनो से थी बीमार

Himachalnow/नाहन

हिमाचल निर्माता डॉ यशवंत सिंह परमार की पुत्रवधू व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय ठाकुर रामलाल सिंह की पुत्री सत्या परमार का आज मंगलवार को निधन हो गया है।पूर्व में विधायक रहे कुश परमार की पत्नी सत्या परमार लंबे समय से बीमार चल रही थी। करीब तीन-चार दिनों से नहान मेडिकल कॉलेज में एडमिट हुई थी।मंगलवार की सुबह करीब 9:15 बजे के आसपास सत्या परमार ने मेडिकल कॉलेज नाहन में अंतिम सांस ली।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group


सत्या परमार के अचानक निधन की खबर सुनकर न केवल जिला सिरमौर में बल्कि पूरे प्रदेश में शोक की लहर फैल गई है। बता दे की सत्या परमार मौजूदा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की बुआ भी लगती है।सत्या परमार को कुछ अरसा पहले ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था मगर इलाज के बाद उन्होंने काफी रिकवर किया था।अचानक करीब दो-तीन महीने पहले फिर से उनकी तबीयत बिगड़नी शुरू हो गई थी। लंबी बीमारी और शरीर में आई

कमजोरी के कारण मंगलवार को वह दुनिया को अलविदा कह गई।पारिवारिक सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्या परमार का अंतिम संस्कार मंगलवार को शाम 3:00 बजे के आसपास नाहन अंतिम धाम में किया जाएगा।
सत्या परमार के पति कुश परमार एक बार पांवटा साहिब से तथा दो बार नाहन से विधायक रह चुके हैं। हिमाचल निर्माता के परिवार की पुत्रवधू वीरभद्र सरकार के समय और जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल के दौरान महिला वेलफेयर बोर्ड की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। सत्या परमार के दो बेटे है जिनकी शादियां भी हो चुकी हैं।


सत्या परमार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व में ऊर्जा मंत्री रहे पावटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी सहित नाहन के विधायक अजय सोलंकी, जिला कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष आनंद परमार जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता आदि के द्वारा गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति मिले यह कामना की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें