दो बाइकों को टक्कर मार गाड़ी चालक मौके से हुआ फरार

BySAPNA THAKUR

Dec 24, 2021
The car fell into the ditch uncontrollably

HNN/ काँगड़ा

कांगड़ा मार्ग पर पेट्रोल पंप के समीप एक कार ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चालक घायल हुए हैं जिन्हें उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात कार चालक ने पहले एक और बाद में दूसरी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक ने दोनों को अस्पताल तक ले जाने की जहमत नहीं उठाई और मौके से फरार हो गया।

बाइक के दोनों घायल चालकों को एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां पर दोनों घायलों का उपचार चल रहा है जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जांच अधिकारी उत्तम चंद ने पुष्टि की है।


Notice: Undefined index: results in /home/u178909573/domains/himachalnownews.com/public_html/wp-content/themes/newsup/functions.php on line 282
The short URL is: