लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जानिए शक्तिपीठों में आरती दर्शन के सीधे प्रसारण का क्या रहेगा समय और किस चैनल पर होगा…

PRIYANKA THAKUR | 5 नवंबर 2021 at 5:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा शक्तिपीठों से आरती दर्शन के सीधे प्रसारण का किया शुभारंभ

HNN / शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिला के तीन शक्तिपीठों श्री ज्वालाजी, श्री ब्रजेश्वरी और श्री चामुण्डा जी से आरती के सीधा प्रसारण का शुभारम्भ किया। इससे पूर्व उन्होंने मन्दिर में शीश नवाया और पूजा अर्चना की। उन्होंने ज्वालाजी न्यास परिसर में स्थापित संत आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा के दर्शन भी किए।  

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जय राम ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि जिला कांगड़ा के तीन शक्तिपीठों से आरतियों के प्रतिदिन सीधे प्रसारण से श्रद्धालुओं और भक्तों को घर बैठे पूजा और आरती के माध्यम से माता के दर्शन करने और शीश नवाने की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे पूर्व उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के श्री केदारनाथ धाम में आयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया।

 कांगड़ा के उपायुक्त डा. निपुण जिन्दल ने इन शक्तिपीठों से आरती दर्शन के सीधे प्रसारण के बारे जानकारी देते हुए कहा कि ज्वालामुखी मन्दिर की आरती प्रतिदिन शीतकाल में सांय 8.30 से 9 बजे जबकि ग्रीष्मकाल में 9.30 बजे से 10 बजे, ब्रजेश्वरी मन्दिर की आरती शीतकाल में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक, ग्रीष्मकाल में प्रातः 5 बजे से 6 बजे तथा शीतकाल और ग्रीष्मकाल में रात्रि 7 से 8 बजे प्रसारित की जाएगी।

 इसी प्रकार श्री चामुण्डा मन्दिर से आरती दर्शन का सीधा प्रसारण शीतकाल और ग्रीष्मकाल में प्रतिदिन प्रातः 8 से 8.30 बजे और शीतकाल में सांय 6.30 बजे से 7 बजे और ग्रीष्मकाल में सांय 8 बजे से 8.30 बजे तक होगा। इन आरतियों का प्रसारण एम.एच.1 चैनल द्वारा किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]