लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

खोली में बाइक दुर्घटना : तीन लोग घायल

NEHA | 22 सितंबर 2024 at 10:35 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/कांगड़ा

मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर खोली के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई, जिसमें एक बच्चा और दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस की ओर से उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

दुर्घटना के समय एक बाइक कांगड़ा से नगरोटा की तरफ जा रही थी, जबकि दूसरी नगरोटा से कांगड़ा की तरफ आ रही थी। एक व्यक्ति खोली में अपनी बाइक को मोड़ने लगा, तभी अचानक से दूसरी बाइक उसके साथ टकरा गई। घायलों में विशाल निवासी रजियाणा, प्रीतम निवासी खोली और यूवीन निवासी खोली शामिल हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस थाना कांगड़ा के आईओ रजनीश शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद की और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें