लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, विक्रमादित्य सिंह ने कहा-बापू के सत्य व…

PRIYANKA THAKUR | 30 जनवरी 2023 at 4:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीदी दिवस पर आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उन्हें याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। विक्रमादित्य सिंह ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं से बापू के सत्य व अहिंसा के दिखाए रास्ते पर चलने व देश की एकता व अखंडता को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस दौरान राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के समापन अवसर पर पार्टी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश सरकार के लोकनिर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने ध्वज रक्षक जय प्रकाश ठाकुर की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।विक्रमादित्य सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में आम लोगों में देश प्रेम व सौहार्द का एक मजबूत संदेश गया हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि आज जिस तरह से लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। राहुल गांधी ने 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर एक इतिहास रचा है जो हमेशा याद रखा जाएगा। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज राहुल गांधी के भारत जोड़ो अभियान के पहले चरण का समापन श्रीनगर में हुआ हैं। उन्होंने कहा कि अब देश के सभी राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इस अभियान को 26 जनवरी से जोगिंदर नगर से शुरू कर दिया है और प्रदेश के सभी जिलों व ब्लॉकों में इस अभियान में अपने अपने क्षेत्र के नेता भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्रदेश में दो महीने तक चलेगा जिसमें पार्टी के पदाधिकारी हर घर मे पार्टी का झंडा व आपसी भाईचारे को मजबूत करने का राहुल गांधी का लिखित संदेश देंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]