Himachalnow / नाहन
उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन सिंह चौहान ने सोमवार को नाहन में एक पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों का विवरण दिया और भाजपा पर जोरदार हमला किया। मंत्री ने कहा कि भाजपा अब प्रदेश कांग्रेस सरकार को गिराने के बजाय प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने की साजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र से प्रदेश को जितनी आर्थिक मदद मिलनी चाहिए थी, उतनी नहीं मिल रही है और भाजपा के नेता, विशेष रूप से नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, दिल्ली जाकर इस मदद को रोकने का काम कर रहे हैं।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार स्थिर और मजबूत है, और अगले तीन वर्षों में चुनाव आ सकते हैं, लेकिन भाजपा को सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना चाहिए और सरकार का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कार्यकाल में प्रदेश के संसाधनों का सही तरीके से उपयोग नहीं किया गया, बल्कि कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए नीतियां बनाई गईं। एक उदाहरण देते हुए मंत्री ने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में शराब के ठेके नीलाम न करके उन्हें 10 फीसदी वृद्धि के साथ ठेकेदारों को सौंप दिए, जबकि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही इन ठेकों की नीलामी की और इससे प्रदेश सरकार को एक साल में 500 करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उद्योग मंत्री ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव से ठीक छह महीने पहले सरकारी खजाने को लुटाने की पूरी कोशिश की, ताकि प्रदेश में सत्ता की वापसी हो सके, लेकिन जनता ने उनका मिशन रिपीट असफल कर दिया। इसके साथ ही, मंत्री ने प्रदेश सरकार की दो वर्षों की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाओं और कार्यक्रमों को लागू किया है, जिससे प्रदेश का विकास सुनिश्चित हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group