प्रदेश में नहीं चला मोदी का जादू, किए गए कार्यों के बावजूद रणनीति की भारी कमी
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहरा दिया है। रिवाज बदलने की बात करने वाली जयराम सरकार औंधे मुंह लुढ़क गई है। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से चुरह से भारतीय जनता पार्टी के हंसराज 2533 मतों से जीते। भरमौर विधानसभा से भी भाजपा के डॉ. जनक राज 4612 मतों से जीते। चंबा से कांग्रेस के नीरज नैयर 5151 वोटों से विजय घोषित हुए।
इसी प्रकार डलहौजी से भाजपा के देवेंद्र सिंह 9119 मतों से, भटियात विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया मात्र 24 मतों से चुनाव जीते। नूरपुर से बीजेपी के रणवीर सिंह 18863 मतों से चुनाव जीते। इंदौरा से कांग्रेस के मलेद्र राजन मात्र 125 मतों से विजय घोषित हुए। जबकि फतेहपुर से भी कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया 3429 मतों से विजयी रहे।
जवाली से कांग्रेस के चंद्र कुमार 4765 मतों से, देहरा से आजाद उम्मीदवार होशियार सिंह 5240 वोटों से , जसवां प्रागपुर से बीजेपी के विक्रम सिंह जोकि उद्योग मंत्री भी रहे वह चुनाव 1871 वोटों से चुनाव जीते हैं। ज्वालामुखी से कांग्रेस पार्टी के संजय रतन 4217 मतों से विजयी रहे हैं। जयसिंहपुर कांग्रेस के यादवेंद्र सिंह गोमा 2419 मतों से जीते हैं। सुलह से भाजपा के विपिन सिंह परमार जो कि विधानसभा अध्यक्ष भी रहे हैं वह 4948 वोट लेकर जीते हैं।
नगरोटा से कांग्रेस के आर एस वाली 15480 वोटों से, कांगड़ा से भारतीय जनता पार्टी के पवन काजल 13173 वोट से जीते हैं। शाहपुर से कांग्रेस के केवल सिंह 11931 वोटों से, धर्मशाला से कांग्रेस के सुधीर शर्मा 3138 वोटों से, पालमपुर से कांग्रेस के आशीष 4375 वोटों से जीते हैं। बैजनाथ भी कांग्रेस के खाते में गई है यहां से किशोरीलाल 3787, लाहौल स्पीति कांग्रेस पार्टी के रवि ठाकुर 1660 वोटों से चुनाव जीते हैं।
जबकि मनाली से कांग्रेस के भुवनेश्वर गॉड 2303 वोटों से चुनाव जीते हैं। इसी प्रकार कुल्लू से कांग्रेस पार्टी के सुंदर सिंह ठाकुर 3920 से तथा बंजार से भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र शौरी 1607 वोटों से चुनाव जीते हैं। आनी विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के लोकेंद्र कुमार 5874 वोटों से चुनाव जीते हैं। करसोग भी भाजपा के खाते में गई है यहां से दीपराज 10534 वोटों से चुनाव जीते हैं।
सुंदर नगर से भाजपा के राकेश कुमार 8125 वोटों से, नाचन से भारतीय जनता पार्टी के विनोद कुमार 8761 वोटों से, सिराज से भारतीय जनता पार्टी के जयराम ठाकुर जो कि मुख्यमंत्री भी थे वह 36176 वोटों से चुनाव जीते हैं। द्रगं से बीजेपी के पूर्णचंद 1942, जोगिंदर नगर से भाजपा के राकेश प्रेम कुमार 7037 वोटों से चुनाव जीत गए हैं। अब यदि बात की जाए धर्मपुर सीट की तो यह कांग्रेस के खाते में गई है।
यहां से कांग्रेस पार्टी के चंद्रशेखर 825 मतों से चुनाव जीते हैं। मंडी से भाजपा के अनिल शर्मा 9780 मतों से चुनाव जीते हैं, जबकि बल्ह से भाजपा के इंदर सिंह 1597 मतों से चुनाव जीते हैं जबकि सरकाघाट से भाजपा के दलिप ठाकुर, भोरंज भाजपा के डॉ अनिल धीमान, सुजानपुर से कांग्रेस पार्टी के राजेंद्र सिंह राणा 498 चुनाव जीते हैं। वही हमीरपुर से आजाद उम्मीदवार आशीष शर्मा 13051 वोटों से चुनाव जीते हैं।
बड़सर से कांग्रेस के ईंदर दत् लखन पाल 7745 वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। नादौन से कांग्रेस पार्टी के सुखविंदर सिंह सुक्खू 5363 मतों से चुनाव जीत चुके हैं।चिंतपूर्णी से कांग्रेस के सुदर्शन सिंह बबलू 4557 मतों से, गगरेट कांग्रेस पार्टी के चैतन्य शर्मा 12473 मतों से चुनाव जीत चुके हैं । हरोली से कांग्रेस पार्टी के मुकेश अग्निहोत्री 5456 मतों से जीत चुके हैं। अब यदि बात की जाए ऊना की यहां से भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती 2416 मतों से, कुटलहर से कांग्रेस पार्टी के देवेंद्र कुमार 6266 मतों से जीत गए हैं।
झंडुता से भारतीय जनता पार्टी के भारतीय जनता पार्टी के जीतराम कटवाल 766 मतों से जबकि घुमारवी से कांग्रेस पार्टी के राजेश धर्मानी3227, बिलासपुर से भारतीय जनता पार्टी के त्रिलोक जमवाल 634 वोटों से चुनाव जीत चुके हैं। श्री नैना देवी से कांग्रेस पार्टी के रामलाल ठाकुर 1390 मतों से, अर्की से कांग्रेस पार्टी के संजय अवस्थी 6260 मतों से चुनाव जीत चुके हैं।
नालागढ़ से आजाद उम्मीदवार के एल ठाकुर 14112 मतों से, दून विधानसभा सीट पर कांग्रेस के राम कुमार ने 4234 मतों से विजय हासिल कर ली है।सोलन में कांग्रेस पार्टी के धनी राम शांडिल ने 2537 मतों से चुनाव जीता है। कसौली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विनोद सुल्तानपुरी ने 5227 मतों से विजय हासिल कर ली है। पंच्छाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की रीना कश्यप 3793 मतों से चुनाव जीत गई हैं।
श्री रेणुका जी से कांग्रेस पार्टी के विनय 1030 वोटों से, पांवटा साहिब में सुखराम चौधरी सरकार में ऊर्जा मंत्री भी रह चुके हैं उन्हें 2022 के दंगल में अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए 8481 मतों से जीत हासिल करनी है। शिलाई से हर्षवर्धन चौहान 411 मतों से चुनाव जीत गए हैं।इसी प्रकार कांग्रेस पार्टी के अजय सोलंकी 1622 मतों से विजय घोषित हुए हैं। चौपाल से भारतीय जनता पार्टी के बलबीर सिंह वर्मा 4258 वोटों से चुनाव जीते हैं। ठियोग से कांग्रेस पार्टी के कुलदीप सिंह राठौर 2601 वोटों से चुनाव जीते हैं।
कुसुंपटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के अनिरुद्ध सिंह 8431 वोटों से, शिमला से कांग्रेस पार्टी के हरीश जनार्था 3010 वोटों से चुनाव जीते हैं। शिमला ग्रामीण से कांग्रेस पार्टी के विक्रमादित्य सिंह 13319 मतों से विजय घोषित हुए हैं।इसी प्रकार जुब्बल कोटखाई से कांग्रेस पार्टी के रोहित ठाकुर 4566 मतों से चुनाव जीत चुके हैं।
इसी प्रकार रामपुर से भारतीय जनता पार्टी के कौल सिंह 109 मतों से जीत गए हैं। रोहडू विधानसभा क्षेत्र से मोहनलाल ब्रागता 14058 वोटों से अंतिम 68 विधानसभा क्षेत्रों में किन्नौर से कांग्रेस पार्टी के जगत सिंह नेगी 6693 वोट लेकर विजय घोषित हुए हैं।