HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर के सुजानपुर उपमंडल के तहत आने वाली पंचायत जंदडू में एक महिला की डंगे से गिरकर मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 52 वर्षीय राजकुमारी पत्नी रणजीत सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार महिला गौशाला के कार्यों के लिए जा रही थी। इसी दौरान अचानक रास्ते में डंगे से महिला का पैर फिसला और वह सीधा 20 फीट नीचे गिर गई। इसके बाद महिला के परिजन उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही महिला अपने पीछे एक बेटा और बेटी छोड़ गई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group