लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अभी हॉकी में आया कांस्य पदक, कल स्वर्ण भी आएगा- सत्ती

PRIYANKA THAKUR | 6 अगस्त 2021 at 10:24 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने ओलंपिक में भारतीय पुरुष टीम को कांस्य पदक मिलने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम ने 41 वर्ष बाद हॉकी में पदक हासिल कर इतिहास का नया अध्याय लिखा है। यह सभी देशवासियों के गौरवमयी क्षण है क्योंकि इस उपलब्धि से एक पीढ़ी प्रभावित होकर हॉकी के खेल से जुड़ेगी।

उन्होंने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक मिला है, ऐसे में उम्मीद है कि भविष्य में होने वाले ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ी स्वर्ण पदक जीतने का दम रखते हैं। आज कांस्य पदक जीता है, कल स्वर्ण पदक भी आएगा। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारत को मिल रहे पदकों के पीछे सरकार की खेल नीति व बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की सोच है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं जुटा रही है। इसलिए आज भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, बॉक्सिंग, कुश्ती तथा भारतोलन जैसी प्रतियोगियों में मेडल जीतकर ला रहे हैं। टोक्यो ओलंपिक में हमने देखा कि अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधरा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें