Himachalnow / रिकांगपिओ
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश , किसानों को जोड़ने पर जोर
रिकांग पिओ , 30 जनवरी 2025। राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी से आज आत्मा परियोजना किन्नौर के निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता और उप-परियोजना निदेशक डॉ. राजेंद्र चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मंत्री को प्राकृतिक खेती से तैयार किया गया हिम भोग मक्की का आटा भेंट किया गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
किन्नौर में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के निर्देश
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले के अधिक से अधिक किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने के प्रयासों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि किन्नौर में पैदा होने वाले मोटे अनाज को भी मक्की की तरह बाजार तक पहुंचाने की योजना बनाई जाए। मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठा रही है और किसानों को विभाग के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है।
2018 से चल रही प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना
परियोजना निदेशक डॉ. रितेश गुप्ता ने मंत्री को जानकारी दी कि 2018 से प्राकृतिक खेती खुशहाल योजना के तहत जिला में कई गतिविधियां चलाई जा रही हैं। अब तक लगभग 6829 किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जबकि वर्तमान में 2765 किसान प्राकृतिक खेती से जुड़े हुए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में 647.6 हेक्टेयर भूमि पर प्राकृतिक खेती की जा रही है और इसे और अधिक किसानों तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group