देश को इस साल की अपनी मिस इंडिया मिल गई है। 3 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में मिस इंडिया 2022 का ग्रैंड फिनाले आयोजित किया गया, जिसमें एक शानदार प्रक्रिया के बाद सिनी शेट्टी ने मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। मिस इंडिया 2021 की विजेता रही मानसा वाराणसी ने मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी को क्राउन पहनाया। 21 वर्षीय सिनी शेट्टी कर्नाटक की रहने वाली है।
31 फाइनलिस्ट को मात देकर उन्होंने ये अद्भुत मुकाम हासिल किया है। वहीं राजस्थान की रूबल शेखावत फर्स्ट रनर बनी हैं और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को सेकेंड रनर अप घोषित कर दिया गया है। हर बार की तरह इस बार भी मिस इंडिया की ये प्रतियोगिता काफी कड़ी और मजेदार रही। मुकाबला इतना कड़ा था कि 6 जजों के पैनल ने तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एक विजेता को चुना।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





