Coronavirus/ 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामलों में आई कमी, रिकवरी दर….

देश में सोमवार को कोरोना के मामले में कमी के साथ-साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 32,937 नए मामले आए हैं जबकि 417 लोगों की मौत हो गई। वहीं 35,909 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं।

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,81,947 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें तो यह 4,31,642 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 31411924 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए थे जबकि 493 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, 37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए थे।

रिकवरी दर, वर्तमान में 97.48 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे अधिक है। यदि बात साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर की करे तो 5 प्रतिशत से कम बनी हुई है, जो वर्तमान में यह 2.01 प्रतिशत है।


Posted

in

,

by

Tags: