लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Coronavirus/ संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में…

PRIYANKA THAKUR | 26 जनवरी 2022 at 11:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

देश में आज संक्रमित मरीजों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुधवार के आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 2 लाख 85 हजार 914 नए मामले सामने आए हैं जो कि मंगलवार की तुलना में 30 हजार अधिक हैं। वहीं बीते 24 घंटे में 665 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।

सबसे अधिक चिंता करने वाली बात यह है कि देश में अब भी 22 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। हालांकि इस दौरान 2 लाख, 99 हजार 73 लोग स्वस्थ भी हो गए। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट बढ़कर अब 16.16 फीसदी हो गई है। वही , साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 17.33 फीसदी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]