HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश की बेटी रेणुका सिंह ठाकुर ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अविश्वसनीय गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। रेणुका सिंह ठाकुर ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पहले ओवर से ही बैकफुट पर धकेला। अपने प्रथम ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्होंने धाकड़ सलामी बल्लेबाज एलीसा हीली को चलता कर दिया था।
इसके बाद कप्तान मेग लैनिंग, बेथ मूनी और ताहिला मैकग्रा को भी रेणुका सिंह ने सस्ते में आउट किया। महज 34 रन के संयुक्त स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया ने अपने 4 मुख्य बल्लेबाजों को गंवा दिया था। हालाँकि रेणुका सिंह का ये शानदार स्पेल भी टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सका और भारत आखिर में जाकर 3 विकेट से यह मैच हार गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
अब बेशक टीम इंडिया यह मैच हार चुकी है बावजूद इसके रेणुका ठाकुर के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से हिमाचल में खुशी की लहर है। रेणुका ठाकुर ने जिस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम को धूल चटाई है वह काबिले तारीफ है।
बता दें कि रेणुका ठाकुर महिला भारतीय क्रिकेटर हैं। वह दाएं हाथ की तेज गेंदबाज हैं। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में 1 फरवरी 1996 को जन्मीं रेणुका ठाकुर एक उभरती हुई क्रिकेटर हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





