लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal / कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा, जानें किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 1 अक्तूबर 2025 at 4:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Aaj Ka Rashifal : आने वाला दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कुछ लोगों को सफलता मिलेगी तो कुछ को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं 12 राशियों का विस्तृत राशिफल–

नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे – मेष राशि
मेष राशि के जातकों को आज मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए बनाई गई योजना सफल हो सकती है। परिवार में कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन पत्नी और बच्चों के साथ बाहर घूमने का अवसर भी मिलेगा।

नई संपत्ति खरीदने का योग – वृषभ राशि
वृषभ राशि के लिए दिन शुभ रहेगा। आप नया वाहन या मकान खरीदने का विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और लंबी यात्रा की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिलेगा और परिवार में सुखद समाचार मिलेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यात्रा में सावधानी जरूरी – मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को वाहन संभालकर चलाना होगा। स्वास्थ्य में गिरावट और मौसमी बीमारियों का खतरा रहेगा। नए काम की शुरुआत से बचें और शेयर मार्केट में निवेश ना करें। परिवार में पत्नी और बच्चों से मतभेद संभव हैं।

वाणी पर नियंत्रण रखें – कर्क राशि
कर्क राशि के लिए दिन मिश्रित रहेगा। आप किसी विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बड़े लेन-देन से बचें, न्यायालय के मामलों में लाभ होगा।

तनाव और विवाद की स्थिति – सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार और कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्थितियां रहेंगी। सहयोगी साथ नहीं देंगे। प्रॉपर्टी संबंधी विवाद सामने आ सकता है।

सफलता का दिन – कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए दिन अच्छा है। यदि नया काम शुरू करने की योजना है तो शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी हो सकती है जिससे लाभ मिलेगा। परिवार में पत्नी का स्वास्थ्य सुधरेगा और मांगलिक कार्य होंगे।

लापरवाही से नुकसान – तुला राशि
तुला राशि के जातकों को प्रॉपर्टी विवाद से बचना होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में बुजुर्ग का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम की अधिकता से थकावट होगी। पत्नी और बच्चों के साथ बाहर जाने की योजना बन सकती है।

पुराने विवाद में उलझ सकते हैं – वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लिए दिन सावधानी से बीताने वाला है। कुछ बातों को नजरअंदाज करना बेहतर रहेगा, नहीं तो मतभेद बढ़ सकते हैं। पुराने विवाद में फिर फंस सकते हैं। नया व्यापार शुरू करने का मन बन सकता है लेकिन साझेदारी में सतर्क रहें।

परिवार संग यात्रा का योग – धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए दिन आनंदमय रहेगा। पत्नी और बच्चों के साथ यात्रा का योग है। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनरशिप हो सकती है। बड़ी डील से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

परिवार में विवाद की आशंका – मकर राशि
मकर राशि के जातकों को परिवार में विवाद झेलना पड़ सकता है। माता-पिता और पत्नी के बीच मतभेद संभव हैं। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नया घर या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है।

षड्यंत्र से सावधान रहें – कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। व्यवसाय में पार्टनर से सावधान रहें, कोई आपके खिलाफ षड्यंत्र कर सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। यात्रा संभव है। परिवार संग नया मकान लेने का विचार बन सकता है।

धार्मिक यात्रा का योग – मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए दिन धार्मिकता से जुड़ा होगा। परिवार में कोई धार्मिक यात्रा हो सकती है। काम का बोझ बढ़ेगा और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पत्नी से विवाद संभव है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]