लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

महिला ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दर्ज करवाया केस, बोली बच्चा न होने पर…..

Ankita | 29 जनवरी 2023 at 2:56 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक महिला ने अपने पति और सास-ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाना पुरुवाला में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में बबीता निवासी गांव सतौन तहसील कमरऊ जिला सिरमौर ने बताया कि उसका पति रजनीश कुमार और सास-ससुर उसे प्रताड़ित करते रहते है। महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर अपने माता पिता के साथ मिलकर उसे बच्चे के लिए मानसिक रूप से परेशान करता रहता है और हर रोज उसके साथ लड़ाई-झगड़ा करके उससे मारपीट किया करते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीड़ित महिला ने बताया कि उसे शादी के बाद अभी तक एक भी बच्चा नहीं हुआ है इसलिए उसके ससुराल वाले उसे किन्नर कह कर बुलाते है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]