लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नारग की महिका पंवर का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन

PRIYANKA THAKUR | 24 दिसंबर 2021 at 11:49 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय कला उत्सव में हिमाचल का करेगी प्रतिनिधित्व

HNN / सराहां

राज्य स्तरीय कला उत्सव 2021 में राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग की नवीं कक्षा की छात्रा महिका पंवर ने चित्रकला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। नारग निवासी महिका ने दृश्यकला- 2D छात्रा वर्ग में 12 जिलों की सह प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए सिरमौर को अव्वल स्थान हासिल करवाया। अब महिका प्रतियोगिता में दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं स्थानीय खेल एवं खिलौने प्रतियोगिता में नारग की दीपा का प्रयास भी सराहनीय रहा। राज्य स्तरीय कला उत्सव 2021 का आयोजन हाल ही में मंडी में किया गया था। जिसमें नारग की छात्रा महिका ने प्रदेश भर से आए सभी छात्रों को पछाडते हुए राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुई। महिका के पिता प्रदीप पंवर व माता सुलोचना देवी को जब प्रतियोगिता का परिणाम बताया गया, तो वह भावुक हो गए।

महिका और उसके अभिभावकों ने बताया कि उनकी बेटी को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग में एसएमसी पर कार्यरत कलाध्यापक कपिल देव अत्री का निरंतर व उचित मार्गदर्शन मिला। उसी का यह परिणाम है कि वह विद्यालय,ब्लॉक, ज़िला और अब राज्य स्तर पर प्रथम आईं हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह आगे मार्गदर्शन मिलता रहा, तो राष्ट्रीय स्तर पर भी वह अच्छा प्रदर्शन करेगी।

छात्रा की इस उपलब्धि पर पूरा नारग क्षेत्र व विद्यालय में खुशी का माहौल है। सभी ने महिका को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]