Featured News

HNN/ लाहौल-स्पीति

संसारी-किलाड़-थिरोट-तांदी सड़क पर हुए भू-स्खलन से बाधित हुई सड़क से मलबा हटाने के कार्य में लगे बीआरओ के जवान पी कार्तिक कुमार की असामयिक मृत्यु पर लाहौल-स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

उपायुक्त ने कहा कि पी कार्तिक कुमार 4 नवंबर को डोजर से उतर कर जब ये मुआयना कर रहे थे कि कितना मलबा शेष है, तभी अचानक दूसरा भू-स्खलन हो गया। भू-स्खलन की चपेट में आने से पी कार्तिक कुमार की दुखद असामयिक मृत्यु हुई।

उपायुक्त ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पी कार्तिक कुमार ने राष्ट्र सेवा और ड्यूटी के प्रति जो समर्पण व साहस दिखाया वो अतुलनीय है। बीआरओ जिस जज्बे के साथ प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपने काम को अंजाम देता है वो उसकी प्रतिबद्धताओं को दर्शाता है।

Share On Whatsapp