नेहरू युवा केंद्र ने डोहगी में चलाया सफाई अभियान

HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और नेहरू युवा केन्द्र संगठन ऊना द्वारा चलाये जा रहे “स्वच्छ भारत” अभियान के तहत बंगाणा ब्लाॅक की ग्राम पंयायत डोहगी में सफाई अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारम्भ नेहरू युवा केन्द्र संगठन के उपनिदेशक डॉ लाल सिंह ने किया। इसमें पंचायत प्रधान, वार्ड पंच, युवक व महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों और नेहरू युवा केन्द्र संगठन के युवा स्वयंसेवी अक्षय शर्मा व ऋषभ चैधरी भी शामिल रहे।

अभियान के तहत डोहगी के सभी वार्डों भुगड़यान, मंडून, भलेती, जखोला, कोटलाखास, डोहगी अपरली में घर-घर जाकर प्लास्टिक एकत्रित की गई। इस अवसर पर बीडीओ यशपाल सिंह परमार ने बताया कि उनकी टीम ने लोगों को अपने घर मे किसी थैले में या बोरी में प्लास्टिक के लिफाफे व प्लास्टिक एकत्रित करने को कहा।

एकत्रित किये गए कूड़े को सयंत्र केंद्र से टीम आकर निकटतम कूड़ा सयंत्र केंद्र में ले जाएगी जिसे वहां सयंत्रित किया जाएगा। यह टीम हर महीने की 11 व 26 तारीख को हर गांव से ले जाकर कूड़ा सयंत्र केंद्र में ले जाया जाएगा। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयं सेवी अक्षय शर्मा व ऋषभ ने घर-घर जाकर लोगों को इस अभियान के बारे में जागरूक किया।


Copy Short URL


WA

Posted

in

,

by

Tags: