HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश शतरंज संघ की ओर से आयोजित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन के लिए हिमाचल प्रदेश के चार खिलाड़ियों ने 11 जून से 14 जून तक 72 घंटे 3 मिनट तक शतरंज खेल कर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। इनमें से दो खिलाड़ी 63 घंटे तीन मिनट तक ही खेल पाए।
बता दें कि 56 घंटे तक लगातार खेलने का रिकॉर्ड नार्वे के खिलाड़ियों के नाम था जिसे बीते दिन ही तोड़ दिया था। नया रिकॉर्ड बनाने में चार दिन लगे। इनमे रोहडू़ के हितेश आजाद और ठियोग के संजीव वेक्टा ने 663 गेम खेल कर 72 घंटे 3 मिनट तक खेल कर नया रिकॉर्ड बनाया जबकि नए रिकॉर्ड के लिए इतने ही समय में विक्की आजाद और अनिल शोष्टा ने रैपिड प्रारूप में 187 बाजियां खेलीं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ठियोग के अक्षय शोष्टा और शिमला के दलीप सिंह ने बुलेट प्रारूप में 63 घंटे 6 मिनट में 663 बाजियां खेलीं। उन्होंने बताया कि लगातार शतरंज खेलने का रिकॉर्ड वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन के अधिकारी जसवीर सिंह की निगरानी में किया गया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





