भारतीय सेना द्वारा टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में निर्धारित अभ्यास को लेकर प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों के लोगों को सतर्क किया है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आमजन और पशुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की अपील की गई है।
कांगड़ा/धर्मशाला
सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा अभ्यास
सहायक आयुक्त उपायुक्त कांगड़ा ने जानकारी दी कि टांडा फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय सेना द्वारा सुबह 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक फायरिंग अभ्यास किया जाएगा। यह अभ्यास निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ग्रामीणों और पशुपालकों को दी गई चेतावनी
प्रशासन ने ग्राम पंचायत कोहाला, कच्छयारी, खोली, घुरकड़ी और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे इस दौरान फायरिंग रेंज क्षेत्र में न जाएं। साथ ही अपने पालतू पशुओं को भी इस क्षेत्र की ओर न जाने दें, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि से बचा जा सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group






