Aaj Ka Rashifa : आज का दिन कई राशियों के लिए खुशियों और नई उम्मीदों से भरा रहेगा। करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। धन की प्राप्ति के योग हैं। महिलाएं अपने मायके से शुभ समाचार पा सकती हैं। ऑफिस में आपके विचारों को सराहना मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपाय हनुमानजी को गुड़ और चना अर्पित करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शुभ है। मित्रों से मुलाकात होगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। नौकरी खोज रहे युवाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है।
उपाय मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को अचानक उपहार मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। बिजनेस में सोच-समझकर फैसला लें, लाभ होगा। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
उपाय तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं और 11 परिक्रमा करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। विरोधी शांत रहेंगे। दोस्तों के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।
उपाय माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। घर के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी।
उपाय सूर्यदेव को जल में लाल पुष्प डालकर अर्पित करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातक नए तरीकों से काम पूरा करेंगे। नया वाहन लेने का योग है। माता-पिता और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। घर में सकारात्मक बदलाव के योग हैं।
उपाय मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें और दीपक जलाएं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया है। रुकी योजनाएं शुरू होंगी। शादी की बात पक्की हो सकती है। ट्रांसफर के इच्छुक लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय हनुमान चालीसा का पाठ करें और सिंदूर चढ़ाएं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों का दिन व्यस्त रहेगा। नए विषयों में रुचि बढ़ेगी। मित्रों की मदद से आर्थिक लाभ के योग हैं।
उपाय गरीबों को चने की दाल और हल्दी दान करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातक बेवजह की उलझनों से दूर रहेंगे। धार्मिक स्थल पर समय बिताकर मानसिक शांति पाएंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी।
उपाय शनि मंदिर में तेल का दीपक जलाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए दिन अनुकूल है। काम समय पर पूरे होंगे। आय के नए साधन बनेंगे। कला और साहित्य में रुचि रहेगी।
उपाय पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाकर दीपक जलाएं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए दिन बदलाव से भरा रहेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। राजनीति में सफलता और सभा संबोधन का अवसर मिलेगा।
उपाय भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





