लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल चेतावनी, आपातकालीन सेवाओं पर संकट के आसार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 8 फ़रवरी 2026 at 2:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल में 12 से 17 फरवरी तक एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल चेतावनी, आपातकालीन सेवाओं पर संकट , प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी दी है। तय अवधि में समाधान न होने पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के बाधित होने की आशंका जताई गई है।

मंडी/लडभड़ोल

12 फरवरी से शुरू होगी हड़ताल
एंबुलेंस यूनियन मंडी के पदाधिकारियों ने घोषणा की है कि हड़ताल 12 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू होकर 17 फरवरी सुबह 8 बजे तक जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि इससे पहले मांगें नहीं मानी गईं तो प्रदेशभर में 108 और 102 सेवाएं प्रभावित होंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्य मांगों को लेकर असंतोष
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में न्यायालय द्वारा तय न्यूनतम वेतन को लागू करना, 12 घंटे की ड्यूटी के बाद अतिरिक्त समय का दोगुना ओवरटाइम और ठेका प्रथा समाप्त कर स्थायी सरकारी नीति बनाना शामिल है। इसके अलावा हटाए गए कर्मचारियों की बहाली, वेतन में प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत वृद्धि और पीएफ, ग्रेच्युटी व अवकाश प्रावधानों को भी लागू करने की मांग की गई है।

सरकार और कंपनी पर जिम्मेदारी
यूनियन प्रतिनिधियों का कहना है कि सेवाएं बाधित होने की स्थिति में इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार और संबंधित प्रबंधन कंपनी की होगी। उन्होंने श्रम कानूनों और अदालती आदेशों के पालन की मांग दोहराई।

जनता से सहयोग की अपील
कर्मचारियों ने कहा कि यह आंदोलन केवल कर्मचारियों के हितों के लिए नहीं बल्कि बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए भी है। उनका कहना है कि शोषण खत्म होगा तभी सेवाएं सुचारू रूप से चल पाएंगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]