लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल के इन जिलों में छह दिन बारिश के आसार, अंधड़ का येलो अलर्ट

Ankita | 31 मई 2024 at 6:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। इस दौरान प्रदेश के लोगों को गर्मी से भी राहत मिल सकती है। माैसम विभाग ने 1 से 6 जून तक चंबा, ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन, सिरमाैर, किन्नाैर व लाहाैल-स्पीति जिले के कई भागों में अंधड़ चलने के साथ बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

कई भागों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रियता से माैसम के यह बदलाव आने की संभावना है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के मैदानी व कम ऊंचाई में क्षेत्रों में गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान भी तेजी से बढ़ रहा है। लू चलने से लोगों का दिन के समय घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। अब यदि मौसम बिगड़ता है तो लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें