धर्मशाला में विश्व प्रसिद्ध पर्वतारोही अंजली शर्मा ने रवांडा मूल के इंजीनियर य्वेस काज़ियुका के साथ भारतीय परंपराओं के अनुसार विवाह किया। समारोह में दो संस्कृतियों का सुंदर मेल देखते ही बन रहा था।
धर्मशाला
धर्मशाला में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुए विवाह के फेरे
धर्मशाला के आर्मी रेस्ट हाउस में भारतीय पर्वतारोही अंजली शर्मा ने रवांडा के सिविल इंजीनियर य्वेस काज़ियुका के साथ विवाह कर जीवन का नया अध्याय शुरू किया। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गमरू गांव की अंजली विश्व की कठिन पर्वत चोटियों को फतह कर चुकी हैं, जबकि य्वेस वर्तमान में संयुक्त राज्य अमेरिका में कार्यरत हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
2023 में मॉस्को में हुई मुलाकात, जो प्यार में बदली
दोनों की मुलाकात 2023 में मॉस्को में हुई जहां मित्रता धीरे-धीरे विश्वास और साझे सपनों पर आधारित संबंध में बदल गई। य्वेस ने विवाह में भारतीय रीति-रिवाजों का पूर्ण सम्मान करते हुए शामिल होकर सांस्कृतिक सौंदर्य को और अधिक गहरा किया।
विवाह समारोह के दृश्य वायरल, प्रेम और संस्कृति का अद्भुत मेल
अंजली ने गद्दी पोशाक और साड़ी धारण कर हिमाचली परंपरा को सुंदर रूप से प्रस्तुत किया। विवाह के दृश्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिन्हें लोग सीमाओं से परे प्रेम की मिसाल बता रहे हैं।
पर्वतों पर दर्ज हैं अंजली की उपलब्धियां
अंजली माउंट किलिमंजारो और माउंट एल्ब्रुस फतह कर दो विश्व रिकॉर्ड बना चुकी हैं। उन्होंने दियो टिब्बा, हनुमान टिब्बा और धौलाधार की कठिन श्रेणियों में भी साहसिक अभियानों को पूरा किया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





