यशवंत विहार में डेढ़ महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट को आज ही बहाल करने के हुए आदेश
HNN/ नाहन
यशवंत विहार कॉलोनी नाहन पिछले डेढ़ माह से स्ट्रीट लाइट के बंद होने के कारण रात के अंधेरे में डूब जाती है। कॉलोनी में बगैर स्ट्रीट लाइट के पसरे सन्नाटे और अंधियारे के बीच लोग भी खौफ जदा है। यशवंत विहार कॉलोनी महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष प्रोमिला ठाकुर ने लोगों की इस समस्या को लेकर विभाग को कई बार अवगत कराया। बावजूद इसके पिछले डेढ़ माह से विभाग स्ट्रीट लाइट को सुचारू बना पाने में नाकाम रहा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
बीते कल बैंक से सेवानिवृत्त राजपाल सिंह और दर्जनों लोगों ने एक बार फिर प्रोमिला ठाकुर से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने के लिए कहा। जिसको लेकर बीते कल एक आपात बैठक भी बुलाई गई। बैठक के बाद प्रोमिला ठाकुर ने विधायक अजय सोलंकी से समस्या को लेकर अवगत कराया। वहीं विधायक अजय सोलंकी ने भी लोगों की इस समस्या पर कड़ा संज्ञान लेते हुए विभाग को जल्द से जल्द स्ट्रीट लाइट बहाल करने के लिए कहा।
वहीं एसडीओ बिजली बोर्ड नाहन दमन सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट को लेकर पहले भी उनके पास शिकायत आई थी। उन्होंने कहा कि इस शिकायत के बाद यशवंत बिहार से बिरोजा फैक्ट्री तक स्ट्रीट लाइट को ठीक कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि गायत्री मंदिर और हॉस्टल के समीप लाइन में खराबी के चलते स्ट्रीट लाइट बहाल नहीं हो पाई है।
उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि आज यानी मंगलवार की देर शाम तक स्ट्रीट लाइट बहाल कर दी जाएगी। उधर, नाहन नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने भी आश्वस्त करते हुए कहा कि उन्होंने अपने टेक्निकल कर्मचारी यशवंत विहार भेज दिए हैं। कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि आज शाम तक स्ट्रीट लाइट बहाल कर दी जाएंगी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





