लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोशल मीडिया पर दोस्ती के नाम पर ठगी , साइबर पुलिस ने दिल्ली से दूसरा आरोपी दबोचा

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 27 दिसंबर 2024 at 12:59 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / मंडी

नाइजीरियन शातिर ने लड़की बनकर रची ठगी की साजिश, 17 लाख रुपये की धोखाधड़ी का खुलासा


बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति से गिफ्ट और कस्टम ड्यूटी के नाम पर 17 लाख रुपये की ठगी के मामले में साइबर पुलिस मध्य जोन मंडी ने बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस ने दिल्ली से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो बिहार का निवासी है। इससे पहले पुलिस ने मुख्य आरोपी, एक नाइजीरियन मूल के व्यक्ति को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामला तब शुरू हुआ जब नाइजीरियन मूल के आरोपी ने सोशल मीडिया पर लड़की बनकर बिलासपुर निवासी से संपर्क किया। ऑनलाइन दोस्ती बढ़ने के बाद आरोपी ने उसे विदेश से भारत आने और गिफ्ट लाने की बात बताई। उसने शिकायतकर्ता को भरोसा दिलाया कि वह पाउंड और महंगे उपहार लेकर आ रहा है। फिर, कस्टम ड्यूटी के नाम पर गिरफ्तारी का बहाना बनाकर उसने पीड़ित से 17 लाख रुपये ठग लिए।

शिकायत मिलने पर साइबर पुलिस ने जांच शुरू की और सोशल मीडिया पर बातचीत करने वाली लड़की के पीछे एक नाइजीरियन मूल का व्यक्ति होने का खुलासा हुआ। पुलिस ने उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया। जब यह सच्चाई सामने आई तो शिकायतकर्ता खुद दंग रह गया।

अब इसी मामले में पुलिस ने बिहार निवासी आकाश यादव (21) को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आकाश ठगी की रकम को खातों में स्थानांतरित करने का काम करता था। उसके खाते में ठगी के तीन लाख रुपये जमा हुए थे। आकाश यादव वर्तमान में दिल्ली के नजफगढ़ में रह रहा था।

साइबर पुलिस की मुस्तैदी से अब तक ठगी की रकम में से 1.55 लाख रुपये वापस दिलवाए जा चुके हैं। मामले की जांच अभी जारी है, और पुलिस ठगी के इस पूरे गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है। साइबर पुलिस ने जनता से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अजनबियों से बातचीत करते समय सतर्क रहें और किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]