लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिर पर चोट लगने के बाद ईशान किशन कांगड़ा के फोर्टिस अस्‍पताल में भर्ती

SAPNA THAKUR | 27 फ़रवरी 2022 at 11:07 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन के सिर पर चोट लग गई। ऐसे में हेड इंजरी की वजह से वह कांगड़ा के फोर्टिस अस्‍पताल में उपचाराधीन हैं। बता दें कि ईशान किशन के सिर पर गेंद लगने के बाद वो हेलमेट उतारकर वहीं बैठ गए थे, जिसके बाद भारतीय फिजियो ने मैदान पर आकर उनकी तहकीकात की।

इसके बाद ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी जारी रखी। सूत्रों के मुताबिक बल्लेबाजी के दौरान चोटिल होने के बाद ईशान को कांगड़ा के फोर्टिस अस्‍पताल ले जाया गया। उन्हें एहतियातन तुरंत सीटी स्कैन किया गया। उन्हें पहले आइसीयू में भर्ती किया गया और बाद में स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं दूसरी तरफ श्रीलंका के खिलाड़ी दिनेश चांदीमल को भी शनिवार देर रात इलाज के लिए कांगड़ा स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। अंगूठे में मामूली चोट का उपचार करने के बाद श्रीलंका के दिनेश चांदीमल को वापस भेज दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]