हिमाचल नाऊ न्यूज़ मंडी:
हिमाचल प्रदेश के सराज विधानसभा क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। जंजैहली-छतरी मार्ग पर मगरूगला के पास एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इस दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा बीती देर रात हुआ। सोमवार सुबह जब स्थानीय लोगों ने खाई में गिरी कार को देखा, तो इसकी सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मौके पर पहुंची पुलिस और राहत दल ने तीनों शवों को खाई से निकाला। मृतकों की पहचान देवदत्त (37), यशपाल (38) और मंगल चंद (39) के रूप में हुई है।हादसे में घायल हुए दो युवकों को तुरंत जंजैहली अस्पताल ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि यह हादसा सड़क धंसने के कारण हुआ। सभी मृतक और घायल सराज के छतरी के रहने वाले हैं।हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री ने जताया शोकमुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस सड़क हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group