HNN / शिलाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज जिला सिरमौर में एक दिवसीय दौरे पर सतौन पहुंच चुके है। यहां पहुंचने पर केंद्रीय हाटी समिति और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरों शोरों से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे।
यहाँ केंद्रीय हाटी समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पारंपरिक शॉल-टोपी और डांगरा भेंट कर सम्मानित किया। केंद्रीय कैबिनेट से हाटी समुदाय को जनजाति का दर्जा मिलने के बाद पूरा ट्रांसगिरी इलाका बेहद उत्साहित है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
![](https://himachalnownews.com/wp-content/uploads/2022/10/HATTI.jpg)
संबोधन के बाद केंद्रीय गृह मंत्री सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान के घर भोजन करेंगे। यहां पर अमित शाह के साथ आठ लोग भोजन करेंगे। उसके बाद करीब एक घंटे भाजपा कोर कमेटी की बैठक भी पूर्व प्रधान रजनीश चौहान के घर पर ही होगी।
इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अतिरिक्त चार से पांच और सदस्य शामिल हो सकते हैं। करीब 3.30 बजे केंद्रीय मंत्री सतौन से चॉपर द्वारा दिल्ली के लिए रवाना होंगे। एक घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group