HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश के रोहड़ू की रहने वाली क्रिकेटर रेणुका सिंह ठाकुर ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार खेल दिखाते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। रेणुका ने 10 ओवर में 28 रन देकर श्रीलंका टीम के चार विकेट झटके। रेणुका सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
श्रीलंका और भारत के बीच हुए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 173 रन बनाए। रेणुका की गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के की टीम बेबस दिखी। जवाब में भारतीय टीम ने बिना कोई विकेट खोए 25 ओवर में तय लक्ष्य को प्राप्त कर जीत दर्ज की। रेणुका सिंह की माता ने बेटी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में नाम कमाने पर खुशी जताई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





