लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिष्टाचार की मिसाल बनी सांसद की पत्नी

Ankita | 12 मार्च 2023 at 2:07 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

घर पर प्रदर्शन करने पहुंची प्रदेश महिला कांग्रेस नेत्रियों को खुद अपने हाथ से पिलाया पानी

HNN/ नाहन

केंद्र सरकार और उनकी नीतियों तथा महंगाई को लेकर जिला महिला कांग्रेस की महिलाओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष जेनब चंदेल की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन यशवंत बिहार स्थित सांसद सुरेश कश्यप के घर के बाहर किया गया। हालांकि सांसद सुरेश कश्यप घर पर नहीं थे बावजूद इसके महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी और प्रदर्शन किया गया। घर के बाहर प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं की नारेबाजी सुनकर सांसद की पत्नी रजनी कश्यप घर से बाहर आई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि उनके पति घर पर नहीं हैं यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह सर्किट हाउस में किसी मीटिंग में गए हैं। बावजूद इसके महिला कांग्रेस की महिलाओं के द्वारा लगातार मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती रही। सांसद की पत्नी ने अतिथि देवो भव की परंपरा को निभाते हुए उन्हें घर में बैठकर चाय पानी पीने के लिए बुलाया गया। इस पर महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष जेनब चंदेल ने मना कर दिया। जिसके बाद सांसद की पत्नी खुद घर से पानी लेकर महिलाओं के पास पहुंची।

हालांकि कुछ महिलाओं के नारेबाजी कर हलक सूख गए थे। लिहाजा उन्होंने एक महिला होने के नाते सुरेश कश्यप की पत्नी का शिष्टाचार स्वीकार कर पानी भी पिया। मगर ना तो प्रदेश अध्यक्ष और ना ही जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उपमा धीमान ने पानी पिया। बरहाल सवाल यह भी उठता है कि जिस प्रकार घर पर सांसद के ना होने के बावजूद महिलाओं ने जिस प्रकार प्रदर्शन किया उसको लेकर एक नई रिवायत शुरू हो गई है।

किसी के भी घर के बाहर इस प्रकार प्रदर्शन करना एक तरह से मानसिक रूप से बड़ी परेशानी भी बनता है। अब अगर सांसद घर में होते तो निश्चित ही यह प्रदर्शन सही माना जाता। मगर सांसद के ना होने के बावजूद यदि प्रदर्शन किया जाता है तो निश्चित ही यह ना केवल भाजपा बल्कि आने वाले समय में कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। बावजूद इन सबके सांसद की पत्नी के द्वारा जिस प्रकार शिष्टाचार को निभाया गया है वह वास्तव में दूसरों के लिए भी प्रेरणा स्त्रोत है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]