लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वोट चोर गद्दी छोड़: जिला सिरमौर कांग्रेस ने छेड़ा राष्ट्रव्यापी हस्ताक्षर अभियान

Shailesh Saini | 6 अक्तूबर 2025 at 4:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लोकतंत्र पर ‘बड़ा खतरा’: विधायक अजय सोलंकी ने चुनाव आयोग को बताया केंद्र का ‘पिठ्ठू’, मांगा डेटा सार्वजनिकरण

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन:

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर सीधा हमला करते हुए, जिला सिरमौर कांग्रेस ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर “वोट चोर गद्दी छोड़” हस्ताक्षर अभियान का विधिवत आगाज़ कर दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं अभियान के जिला संयोजक अजय सोलंकी ने जिला स्तरीय बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए एक निर्णायक पहल बताया।

विधायक सोलंकी ने स्पष्ट किया कि केंद्र सरकार यह न समझे कि लोकतंत्र की रक्षा करने निकले राष्ट्रीय नेता श्री राहुल गांधी अकेले हैं; आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि देश के लोकतंत्र को आज बड़ा खतरा पैदा हो गया है, जिसके खिलाफ यह आंदोलन शुरू किया गया है।

अभियान के संयोजक सोलंकी ने इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) को सीधे सवालों के कटघरे में खड़ा करते हुए गंभीर आरोप लगाया कि वह केंद्र सरकार के ‘पिठ्ठू’ की तरह काम कर रहा है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि देश के नागरिकों को संवैधानिक रूप से जो सबसे बड़ा अधिकार – वोट देने का अधिकार – दिया गया है, उसी के दम पर देश में सरकारें बनती और गिरती हैं, बावजूद इसके देश के अधिकतर विधानसभा क्षेत्रों में लंबे समय से वोटों में हेराफेरी की शिकायतें मिल रही हैं।

सोलंकी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने ECI की कमियों को उजागर कर इलेक्शन कमीशन का डेटा सार्वजनिक किया।बैठक के तुरंत बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में विधायक सोलंकी ने आरोपों को और स्पष्ट किया।

उन्होंने दावा किया कि इलेक्शन कमीशन के द्वारा यह बड़ी हेराफेरी विशेष रूप से ‘पार्टी विशेष’ और ‘समुदाय विशेष’ को ध्यान में रखकर की गई है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत, जिला सिरमौर की पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में हस्ताक्षर अभियान शुरू कर दिया है।

अभियान को सफल बनाने और लक्ष्य सुनिश्चित करने के लिए सभी पाँचों मंडल प्रमुखों को ज़िम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। उन्होंने बताया कि कार्यकारी जिला अध्यक्ष आनंद परमार की देखरेख में जिला मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

सोलंकी ने बताया कि 11 अक्टूबर तक प्रति विधानसभा क्षेत्र 2000 हस्ताक्षरों के दस्तावेज़ जमा कर लिए जाएँगे। अंत में, उन्होंने इलेक्शन कमीशन से अपील करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया के लिए पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और मतदाताओं को फोटो युक्त पर्ची दी जाए।

इसके अतिरिक्त, जिन वोटर लिस्टों की एंट्री में कमियाँ पाई गई हैं, उनकी डिटेल भी सार्वजनिक की जाए।पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर, एपीएमसी के चेयरमैन सीताराम शर्मा, वरिष्ठ नेता अवनीत लांबा, मंडल अध्यक्ष ज्ञान चौधरी सहित पाँचों मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]