लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रोहतांग, कुंजम दर्रा व बारालाचा में हुई बर्फबारी, शिमला में ओलावृष्टि से बढ़ी ठंड

Ankita | 4 दिसंबर 2023 at 8:43 pm

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदली है। प्रदेश की ऊंची चोटियों पर 2 दिन जमकर हिमपात हुआ है। बता दें रविवार रात और सोमवार को जलोड़ी दर्रा व रघुपुरगढ़, रोहतांग दर्रा, कुंजम दर्रा, शैटाधार की पहाड़ियों पर व बारालाचा में बर्फबारी हुई।

शिमला में भी भारी ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि से शहर की सड़कें सफेद हो गईं। बर्फबारी और ओलावृष्टि होने से प्रदेश में ठंड का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में सोमवार को बादल छाए रहे। इससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की कमी दर्ज हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में बर्फबारी होने के कारण सड़कों पर काफी बर्फ जम गई है। जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। सड़क पर जमी हुई बर्फ के कारण वाहन फिसल रहे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]